Thursday, May 16, 2024
Homeकाम की बातAadhaar Card Update: इस समय तक ही कर पाएंगे मुफ्त में आधार...

Aadhaar Card Update: इस समय तक ही कर पाएंगे मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट, हो जाएं सतर्क, बाद में झेलनी पड़ेगी परेशानी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Aadhaar Card Update:   आधार कार्ड आज के समय में हमारे लिए मूलभूत जरूरत है। जो कि,अब पहचान-पत्र के तौर पर काम आती है। अब तो आधार कार्ड हमारे लिए हर जगह उपयोगी हो गई है। मोबाइल सिम से लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ पाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है अब इतने आवश्यक कागजात अगर अपडेट ना हो तो आप कही भी बूरे फस सकते है । तो आइए आपको बतातें है कि, अभी आधार अपडेट कराने के क्या लाभ है।

इतने समय तक फ्री में होगा अपडेट

जानकारी के लिए बता दें कि, पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अगर नागरिक अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो वह UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट के लिए नागरिकों द्वारा कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता है। नागरिक 14 दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई के अनुसार नागरिक 14 दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार कार्ड की कई जानकारी अपडेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि आप बॉयोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक डाटा, एड्रेस, पिन बेस्ड एड्रेस को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। अगर आप आधार केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करते हैं तब आपको उसके लिए चार्ज का भुगतान करना होगा।

जानें कैसे करें ऑनलाइन

1. आपको यूआईडीएआई के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करना है।
2. अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
3. इसके बाद आपको सारी जानकारी स्क्रीन पर शो होगी।
4. अब आप स्क्रीन पर शो हो रही जानकारी को वेरिफाई करें और उन्हें हाइपर-लिंक करें।
5. इसके बाद आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट में से अपने प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना होगा।
6. अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
7. डॉक्यूमेंट के अपलोड होने के बाद आपको वेबसाइट पर अपने सारी अपलोड किये डॉक्यूमेंट शो होंगे।
8. अब आप सबमिट कर दें।
9. आधार कार्ड अपडेट होने के बाद आपको मेल या मैसे ज आ जाएगा।

ये भी पढ़े- COP28: PM मोदी का बड़ा प्रस्ताव, ‘भारत COP33 की मेजबानी के लिए तैयार’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular