Saturday, July 6, 2024
Homeजयपुरराजस्थान के भरतपुर में बनाया गया सबसे बड़ा 108 फीट का गोवर्धन...

राजस्थान के भरतपुर में बनाया गया सबसे बड़ा 108 फीट का गोवर्धन विग्रह, तोडा रिकोर्ड

- Advertisement -

(जयपुर): मंगलवार यानी 25 अक्टूबर को  देशभर में गोवर्धन पूजा की गयी। शहर-शहर और गांव-गांव में गोवर्धन पूजा की जा रही है। लेकिन आपको यह जानकार बहुत आश्चर्य होगा कि राजस्थान के भरतपुर में 108 फीट का गोवर्धन विग्रह बनाया गया। आयोजकों का दावा है कि ये देश के सबसे बड़े गोवर्धन होंगे।

इस आयोजन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराए जाने की तैयारिया की जा रही है, तो वही शाम करीब 5 बजे इसकी विधि विधान के मुताबिक पूजा की जाएगी। भरतपुर में गोवर्धन की यह पूजा ऐतिहासिक होगी। इसकी सभी तैयारियां लगभग 5 दिनो में ही पूरी हो चुकी थी।

गोवर्धन पूजा में मौजूद रहे अनेक मंत्री

अपको बता दे कि जानकारी के अनुसार 108 फीट का यह गोवर्धन विग्रह भरतपुर जिला मुख्यालय पर महारानी श्री जया खेल मैदान में बनाया गया है। इसे विप्र फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से बनाया गया है।

यहां गोवर्धन पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग सहित जिला कलेक्टर आलोक रंजन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आमजन के लिए भी की गयी अच्छी व्यवस्था

खेल मैदान में गोवर्धन विग्रह के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लाइटिंग की गई। वहां पांडाल लगाकर लोगों के देखने के लिए व्यवस्था भी की गई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से लेजर लाइट और साउंड शो का भी आयोजन किया गया।

बताया जा रहा है कि यह इतिहास में पहली बार हुआ हैं, पूजा में बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल हुई। अपको बता दे कि बीते पांच दिनों से इसकी तैयारियां की जा रही थी।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि इस स्तर यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। इसको लेकर भरतपुरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल और वह काफी खुश भी दिखे। गोवर्धन वाले दिन करीब शाम को 5 बजे विधि विधान के मुताबिक पूजा अर्चना की गयी। उसके बाद परिक्रमा कर भगवान गोवर्धन को भोग लगाया गया।

CM Ashok Gehlot Gujarat Visit

इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग 5 दिनो में ही पूरी कर ली गई। सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। प्रदेशभर में सुबह से गोवर्धन पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ था। गोवर्धन की शाम को भरतपुर में ऐतिहासिक पूजा कार्यक्रम हुआ।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular