Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरRajasthan Budget 2022-23 : सीएम अशोक गहलोत ने कहा- समय से पूरी...

Rajasthan Budget 2022-23 : सीएम अशोक गहलोत ने कहा- समय से पूरी करें बजट में की गई घोषणाएं

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जयपुर
Rajasthan Budget 2022-23 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि बजट में की गई घोषणाएं समय पर पूरा करें, ताकि उनका लाभ समय से आम लोगों को मिल सके। सभी विभाग के अधिकारी बिना किसी देरी के बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के राजस्थान के बजट की पूरे देश में चर्चा है। जिसे संवेदनशीलता, मानवीय नजरिए और विकास के विजन के साथ यह बजट पेश किया गया है, उतनी ही तत्परता और प्रो एक्टिव सोच के साथ इन घोषणाओं को पूरा करने का रोडमैप तैयार करें। (Rajasthan Budget 2022-23)

Aslo Read : Corona in Rajasthan : सत्रह जिलों में 67 नए संक्रमित मिले, अब सक्रिय केसों का आंकड़ा 749

चिरंजीवी योजना में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शासन सचिवालय में बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति को लेकर समीक्षा की। सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी बजट घोषणाएं वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखकर की हैं। बजट में हमने चिरंजीवी योजना में 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, सभी सरकारी अस्पतालों के आउटडोर और इनडोर में निशुल्क उपचार जैसी बड़ी घोषणाएं की हैं। (Rajasthan Budget 2022-23)

घरेलू बिजली बिलों पर अनुदान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा राज्य सरकार ने सोच-समझकर और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए की है। पूरे देश में इस घोषणा का सकारात्मक संदेश गया है। करीब 9 साल पुरानी कृषि कनेक्शनों की पेंडेंसी खत्म करने, सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने, घरेलू बिजली बिलों पर अनुदान देने, एक लाख भर्तियां करने जैसी घोषणाओं को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुट जाएं। (Rajasthan Budget 2022-23)

Aslo Read : Reet Paper Leak Case : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक दर्जन आरोपियों को दी जमानत

Aslo Read : Beed Forest Area : बीड़ में जल्द ही छोड़े जाएंगे काले हिरण

Aslo Read : Single Strap Case : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular