Friday, July 5, 2024
HomeजयपुरIndependence Day: 15 अगस्त को SMS स्टेडियम में तिरंगा फहराएंगे CM अशोक...

Independence Day: 15 अगस्त को SMS स्टेडियम में तिरंगा फहराएंगे CM अशोक गहलोत, राज्य के 28 मंत्रियों को भी सौंपा गया यह ज़िम्मा

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Independence Day: इस 15 अगस्त को हमारे देश को आजाद हुए पूरे 77 साल हो जाएंगे। इस जश्न में देश के कोने – कोने में आजादी का पर्व मनेगा। इस सिलसिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजस्थान में भी तैयारियों का अंतिम दौर है। 15 अगस्त को SMS स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तिरंगा फहराएंगे। इस 15 अगस्त पर खास बात यह है कि 15 अगस्त को 28 मंत्री जिलों में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज फहराएंगे।

विभिन्न जिला मुख्यालय पर होगा ध्वजारोहण

बता दें कि उप मुख्य सचेतक नागौर में ध्वजारोहण करेंगे। संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त, शेष जिलों में कलेक्टर भी तिरंगा फहराएंगे। राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वाधीनता दिवस समारोह 2023 के मुख्य समारोह के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को विभिन्न जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, उप मुख्य सचेतक, राज्य मंत्रियों को अधिकृत किया है।

तिरंगा फहराने की जिम्मेदारियां राज्य के इन नेताओं को मिली 

आपको बता दें कि जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारियां राजस्थान के 28 मंत्रियों की दी गई हैं। नागौर से आने वाली उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को भी ध्वजारोहण का ज़िम्मा सौंपा गया है।

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular