Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरFierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel जयपुर के 5 मंजिला होटल...

Fierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel जयपुर के 5 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

आग लगने की सूचना पर दमकल, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर होटल में फंसे हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

Fierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Fierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel : राजधानी के एमआई रोड पांच बत्ती स्थित एक होटल में आज तड़के भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। 5 मंजिला होटल की ऊपरी तीन मंजिल पर आग लग गई। जिसके चलते होटल कर्मचारी सहित 3 दर्जन से अधिक लोग अंदर ही फंस गए। आग लगने की सूचना पर दमकल, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद होटल कर्मचारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर होटल में फंसे हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि आगजनी में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। (Fierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel)

रूफ टॉप पर बने बार से भड़की आग

सिविल डिफेंस टीम के सदस्य महेंद्र सेवदा (Mahendra Sevada) ने बताया कि एमआई रोड पांच बत्ती स्थित होटल लेजर इन में तड़के आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत सिविल डिफेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग होटल के रूफ टॉप पर बने बार से भड़की जिसने होटल की ऊपरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं ऊपरी मंजिल और रूफ टॉप पर फंसे होटल के 7 से 8 कर्मचारी को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। (Fierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel)

गेट तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया

आग के बीच में फंसे हुए होटल स्टाफ को बाहर निकालने के लिए पहले सिविल डिफेंस टीम ने आग पर काबू पाया। फिर गेट को तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आगजनी के चलते होटल में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि कितने का नुकसान हुआ है, अभी इसका आकलन नहीं किया गया है। वहीं आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में 2 घंटे से भी अधिक समय लग गया। इस हादसे में रूफ टॉप पर बना हुआ बार और रेस्टोरेंट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। (Fierce Fire in 5 Storey Jaipur Hotel)

Also Read : Accident on Udaipur National Highway-48 : खड़े ट्रेलर में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 2 दर्जन लोग घायल

Also Read : Accident on Jhalawar-Indore Highway : दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

Also Read : Deva Gurjar Massacre : मुख्य आरोपी बाबू लाल गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा, SIT की टीम पहुंची रावतभाटा

Also Read : Reet Paper Leak Case : रीट पेपर लीक होना गंभीर, किसी भी दोषी को नहीं जाए बख्शा : हाईकोर्ट

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular