Thursday, July 4, 2024
Homeहमारा राजस्थानRajastha Food: राजस्थानी थाली का स्वाद बढ़ाने वाले कुछ प्रसिद्ध और स्वादिष्ट...

Rajastha Food: राजस्थानी थाली का स्वाद बढ़ाने वाले कुछ प्रसिद्ध और स्वादिष्ट खाने, जो रखते है सेहत का ध्यान

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Famous Dish of Rajasthan: देश में राजस्थान अपनी एक अलग पहचान से जाना जाता है। जिसका कारण पूराने किले और महल है। लेकिन यह केवल इसलिए ही प्रसिद्ध नही है, राजस्थान अपने खाने के स्वाद से भी काफी प्रसिद्ध है, जोकि एकदम हटकर होता है। यहां खाने की थालियां मिलती है, जो बहुत ही लाजवाब होती है। तो वही अगर इन थालियों में कुछ व्यंजन जैसे गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा, मावा कचौड़ी, प्याज की कचौड़ी, लाल मांस, मिर्च वड़ान न हो तो, उस थाली का स्वाद फिका पड़ जाता है। चलिए तो बताते है कि अगर आप भी राजस्थान घुमने का मन बना रहे है तो, वहां खाने में क्या-क्या ट्राई करें।

  • मावा कचौड़ी

राजस्थान की मीठी कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट होती है। अगर आपने कभी नहीं खाई हैं, तो यहां की मावा कचौड़ी जरूर ट्राई करें। यह स्वादिष्ट कचौड़ी राजस्थान के हर गलियारे में मिल सकती है।

  •  प्याज की कचौड़ी

राजस्थान में प्याज की कचौड़ी काफी मशहूर है। इस गरमागरम कचौड़ी का स्वाद चाय के साथ और भी बढ़ जाता है। यह राजस्थान की हर गलियों में आसानी से मिल जाएगी। जब आप यहां घूमने जाएं, तो इस कचौड़ी का स्वाद लेना ना भूलें।

  • गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी राजस्थान की मशहूर डिश है। हालांकि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, लेकिन राजस्थानी थाली में गट्टे की सब्जी का स्वाद ही कुछ अलग होता है। क्योकि इसमें क्रीम और कई तरह के शाही मसालो का इस्तेमाल किया जाता है।

  • लाल मांस

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो यह डिश आपके लिए परफेक्ट है। राजस्थानी थाली का स्वाद लाल मांस के बिना अधूरा है। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व किया जाता है।

  •  मिर्च वड़ा

यह एक तरह का स्नैक्स आइटम है। हरी मिर्च और आलू से बनाया जाता है। इसे डीप फ्राई किया जाता है। इसका स्वाद चाय के साथ और भी बढ़ जाता है।

  • दाल बाटी चूरमा

राजस्थान की दाल-बाटी चूरमा दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से यहां आए पर्यटक इस स्वादिष्ट खाने का आनंद लेते हैं। वैसे दाल-बाटी चूरमा आप घर पर भी बना सकते हैं, लेकिन राजस्थानी दाल-बाटी चूरमा का टेस्ट ही कुछ अलग है। अगर आप राजस्थान घूमने जाएं, तो दाल-बाटी चूरमा चखना ना भूलें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular