Thursday, July 4, 2024
Homeफेस्टिवलNavratri 2023 : नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को कैसे करें...

Navratri 2023 : नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को कैसे करें प्रसन्न, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज़) Navratri 2023 : आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। मां कुष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से जानते हैं। संस्कृत भाषा में कुष्माण्ड कुम्हड़े को कहते हैं और इन्हें कुम्हड़ा प्रिय है।

 पूजन विधि

नवरात्र के चौथे दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर जल्दी स्नान करें। स्नान करने के बाद हरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद मां कुष्मांडा का ध्यान, पूजन करें। मां कुष्मांडा को पूजा करने के दौरान हरी इलाइची, सौंफ या कुम्हड़ा अर्पित करें। फिर “ॐ कुष्मांडा देव्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

जानें शुभ मुहूर्त

मां कुष्मांडा की पूजा के लिए आज दो शुभ मुहूर्त है। जिसमें पहला आज सुबह 06:23 बजे के बाद और और दूसरा रवि योग शुरू हो जाएंगे। आप इन दोनों ही मुहूर्तों में देवी की पूजा करें।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular