केजीएफ चैप्टर 2 के चर्चे देश-दुनिया में हो रहे हैं। 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और अब भी लोग इसके शो को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आते हैं। फिल्म के साथ यश की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। इस फिल्म ने न सिर्फ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए नया बेंचमार्क स्थापित किया है बल्कि ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा के फ्लैग को भी ऊंचा किया है।
फिल्म में स्टार कास्ट के अलावा डायरेक्टर प्रशांत नील की मेहनत की भी तारीफ हो रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां हम आपको इस फिल्म के लीड स्टार यश की लाइफ स्टाइल (Yash LifeStyle) के बारे में बताते हैं।
यश की कुल संपत्ति (कुल निवल संपत्ति) 7 मिलियन डॉलर यानी 53 करोड़ रुपये है। उनकी मासिक आय 1 करोड़ से अधिक है। ये 2022 के आंकड़े हैं, जबकि इससे पहले उनकी कुल नेटवर्थ 5 मिलियन यानी 38 करोड़ के करीब थी और वह हर महीने 50 लाख रुपए कमाते थे। अब उनकी आमदनी दोगुनी हो गई है।
Yash Luxury LifeStyle
क्षेत्रीय टेलीविजन डेली सोप से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद एक मुकाम हासिल किया. उन्होंने गुगली, राजा हुली, गजकेसरी, मिस्टर एंड मिसेज रामचारी, मास्टरपीस और संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड जैसे सुपरहिट फिल्में दी हैं जो कि कन्नड़ में हैं। हालांकि, देश और दुनियाभर में पहचान उन्हें तब मिली जब वे 2018 में प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ में बतौर लीड आए और इसे कई भाषाओं में डब किया गया। इसने उन्हें एक सक्सेजफुल पेन इंडिया स्टार बना दिया।
KGF फ्रैंचाइज़ी की सफलता के बाद यश वर्तमान में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले कन्नड़ अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता केजीएफ से पहले एक फिल्म को करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए लेते थे लेकिन KGF2 के लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपए का मेहनतनामा लिया है।
KGF चैप्टर 1 को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद यश बैंगलोर के पॉश इलाके में अपने परिवार के साथ एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहने लगे हैं। अभिनेता प्रेस्टीज गोल्फ अपार्टमेंट में विंडसर मनोर के पास रहते हैं और रिपोर्टों के अनुसार उनके बड़े घर की कीमत 6 करोड़ रुपये है।
Also Read : Anushka Sharma-Virat Kohli ग्लेन मैक्सवेल वेडिंग पार्टी मैं ट्रेडिशनल लुक में नजर
Also Read : Film ‘Major’ 3 जून को रिलीज होने को तैयार है