विशाखा सिंह एक दक्षिण और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं। विशाखा ने अपनी स्कूली शिक्षा अबू धाबी और दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली से की। विशाखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बिजनेस स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद विशाखा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी नई दिल्ली) से पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा करने के बाद मॉडलिंग शुरू की।
विशाखा सिंह साल 2007 में टीवी और प्रिंट के कई कॉमर्शियल विज्ञापन में नजर आईं। विशाखा सिंह ने साल 2007 तेलुगू फिल्म Gnaapakam से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद तमिल और कन्नड़ फिल्म में भी काम किया।
visakha singh birthday
इसके बाद विशाखा सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाने की सोची और साल 2008 में फिल्म ‘हम से जहां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।
विशाखा सिंह को साल 2010 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘खेले हम जी जान से’ की वजह से नोटिस किया गया। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ काम किया। विशाखा सिंह इस फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए स्टार डस्ट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी।
विशाखा सिंह ने साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें लोकप्रियता ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ की वजह से मिली।
विशाखा सिंह को एक बार सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट का सामना करना पड़ा था, लेकिन एक्ट्रेस ने चुप रहने की बजाय सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया।
विशाखा ने जमकर लिखा था कि ‘हिम्मत है तो फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर में असली तस्वीर डालकर कमेंट करें।
हालांकि विशाखा सिंह को उनके बोल्ड और बेबाक जवाब के लिए सराहा गया, लेकिन उनका नाम सुर्खियों में रहा।
Also Read : Ashnoor Kaur ने अपने जन्मदिन पर खरीदी ब्लू कलर की बीएमडब्ल्यू कार
Also Read : Rubina Dilaik बनी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की पहली कंटेस्टेंट