इंडिया न्यूज़, Bollywood News : ‘जुग जग जियो’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसकी कास्ट और मेकर्स जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, मनीष पॉल और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर वरुण और कियारा को मुंबई मेट्रो से सफ़र करते देखा गया। दोनों ने ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो से सफर किया है। दोनों ट्रेन के अंदर वड़ा पाव भी खा रहे थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। लेकिन इसके लिए वरुण और कियारा को ट्रोल किया गया है।
Varun and Kiara Trolled while Having Food in Metro
मेट्रो ट्रेन में खाना नहीं खाने के नियम का उल्लंघन करने पर नेटिज़न्स ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी (Varun Kiara Video) पर निशाना साधा है और मेट्रो अथॉरिटी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अगर आपने कभी मेट्रो ट्रेन में सफर किया है तो आप जानते होंगे कि इसमें खाना सख्त मना है। हालांकि, ऐसा लगता है कि वरुण और कियारा को इस नियम की जानकारी नहीं है।
तभी तो दोनों बड़े चाव से वड़ा पाव खाते नजर आए। इसका एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वरुण और कियारा को कानून का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा, ‘मेट्रो में खाने-पीने की इजाजत नहीं है, क्या आपको पता नहीं है? वरुण और कियारा के लिए इस तरह से फिल्म का प्रमोशन करना मुश्किल हो गया है। नेटिज़न्स दोनों को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
Also Read : Anushka Sen कोरिया के बाद लंदन की गलियों में घूमती दिखीं, थेम्स नदी से शेयर की फोटोज
Also Read : Disha Patani ने बाथरूम मिरर सेल्फी से बढ़ाईं फैंस की धड़कन, फैन्स बोले- दिलों पर राज करती हो आप