इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :
Tejasswi Prakash Traditional Avatar : टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल चुराया है, लेकिन इस बार उनका ट्रेडिशनल अवतार उनके सभी लुक्स पर भारी पड़ गया है।
Tejasswi Prakash Traditional Avatar
‘नागिन 6’ की तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती काबिले तारीफ है। वेस्टर्न ड्रेसेस को छोड़कर तेजस्वी प्रकाश ने रॉयल लुक अपनाया है। उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी है जिस पर जरी वर्क किया हुआ है। तेजस्वी प्रकाश ने अपनी खूबसूरत साड़ी को क्वीन पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा था। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट ज्वैलरी भी पेयर की।
तेजस्वी प्रकाश ने हैवी व्हाइट पर्ल इयररिंग्स पहनी थी और इसे एक मोतियों के लटकन वाले नेकलेस के साथ पेयर किया था। बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था और न्यूड मेकअप के साथ इसे स्टनिंग बना रहा था। तेजस्वी का ये लुक उनके फैंस के दिलों को पिघला रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने यह लुक ‘उमंग पुलिस अवॉर्ड शो’ के लिए अपनाया था। इस दौरान वह अपने प्यारे बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ पहुंचीं।
Tejasswi Prakash Traditional Avatar
तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह ‘नागिन 6’ में सिंबा नागपाल के साथ नजर आ रही हैं और अपने प्रोफेशनल लाइफ को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रही हैं।
Also Read : ‘RK/RKAY’ का ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है, ट्रेलर में दिखा मल्लिका शेरावत का हसीन अंदाज
Also Read : रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ के लिए कन्फर्म लिया गया