तनुश्री दत्ता का महाकाल के दर्शन करने जाते समय एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हादसे के बारे में बताया है। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर-दर्शन की फोटोज शेयर की हैं और दुर्घटना की वजह भी बताई है। तनुश्री ने बताया कि वे गाड़ी के ब्रेक फैल होने के बाद एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं।
Tanushree Dutta’s Accident
तनुश्री दत्ता ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘आज का दिन एडवेंचर्स रहा!! आखिर में, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। मंदिर के रास्ते में एक अजीब दुर्घटना हुई। ब्रेक फेल होने के बाद, गाड़ी टकरा गई। बस कुछ टांके लगे…जय श्री महाकाल!’ तनुश्री ने पैर की चोट की तस्वीर भी शेयर की है। फोटो से साफ है कि एक्ट्रेस के घुटने में गंभीर चोट आई है।
Tanushree Dutta’s accident
तनुश्री के फैंस और करीबी उनके लिए परेशान हो गए हैं। वे कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। तनुश्री का एक फैन दुर्घटना पर हैरानी जताते हुए लिखता है, ‘ओह माई गॉड। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहे।’
तनुश्री साल 2018 में भारत में ‘मी टू’ मूवमेंट के दौरान काफी सुर्खियों में रही थीं। तनुश्री दत्ता ‘मिस इंडिया यूनिवर्स’ का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया है।
Also Read : kylie paul पर चाकुओं से हमला, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
Also Read : Bhumi Pednekar ने जालीदार गाउन में फ्लॉन्ट किया अपना सिजलिंग अवतार