इंडिया न्यूज़, Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सोनम इस समय लंदन में हैं और पति आनंद आहूजा के साथ समय बिता रही हैं। वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Sonam Kapoor Baby Shower photos
अब सोनम की गोद भराई लंदन में हो रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम की बहन रिया ने गोद भराई की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
रिया ने शेयर की तस्वीरें
Riya shared pictures
गोद भराई के अरेंजमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए रिया ने लिखा- बहुत प्यारा बेबी शॉवर था। इतना ही नहीं मेज़पोश पर सोनम का नाम भी लिखा हुआ था। रिया ने डेकोरेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बेबी शॉवर में सोनम ने पिंक कलर का गाउन पहना हुआ है। फोटोज में सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।
सोनम और आनंद मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने मार्च 2022 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर करके अनाउंसमेंट की थी।
Also Read : एक समय ऐसा था जब Mithun Chakraborty की 33 फिल्में फ्लॉप रहीं, फिर भी बन गए बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’
Also Read : Khuda Haafiz: Chapter 2 का दूसरा गाना ‘रूबरू रिलीज, सॉन्ग हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर शूट किया