इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :
Sonakshi Sinha Silver Look Photo : सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज बिल्कुल अलग अंदाज में शेयर की थीं। सोनाक्षी के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sonakshi Sinha Silver Look Photo
लॉन्ग गाउन के साथ सिल्वर बालों में सोनाक्षी का लुक कुछ अलग है। सोनाक्षी ने बिल्कुल सिल्वर लुक अपनाया जो लोगो को पसंद नहीं आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा Not a new look……but its a LOOK ! सोनाक्षी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी आखिरी बार साल 2021 में फिल्म ‘भुज’ में नजर आई थीं। बात करें सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्मों की। तो वह जल्द ही फिल्म ‘काकुदा’ और ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 22.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Also Read : फिल्म पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक आया सामने, महारानी नंदनी के रोल में आएंगी नजर
Also Read : कार्तिक आर्यन का यूरोप में दिखा कूल अंदाज, अभिनेता ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता का जश्न मना रहे है