इंडिया न्यूज़, Bollywood News :
Sonakshi Sinha New Photo : बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। आज पूरी दुनिया में एक्ट्रेस के चाहने वाले मौजूद हैं। वैसे तो सोनाक्षी पिछले कुछ समय से कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन इस वजह से उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। बल्कि वह पिछले कुछ समय से अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं।
Sonakshi Sinha New Photo
सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। अक्सर वह अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने फैंस को अपने नए लुक की झलक दिखाई है। यहां वह पर्पल कलर की लूज पैंट और क्रॉप कोट पहने नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट कलर का ब्रैलेट टॉप कैरी किया है। सोनाक्षी ने इस लुक को सामने कोट खोलकर फ्लॉन्ट किया है।
इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही हैं। खासकर सभी की निगाहें सोनाक्षी के परफेक्ट फिगर पर टिकी हैं। इन फोटोज में वह पहले से कहीं ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और हल्का मेकअप किया है।
Sonakshi Sinha in purple color outfit
इसके साथ उन्होंने हूप ईयररिंग्स पहने हुए हैं। सोनाक्षी ने इस अंदाज में कई पोज दिए हैं। फैंस को उनका ये अवतार पसंद आ गया है इन फोटोज पर चंद मिनटों में ही हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
Also Read : Rubina Dilaik ने पिंक आउटफिट में शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, फोटोज में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाएं दिखाईं
Also Read : Kriti Sanon ने पिंक कलर की वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस करवाया सिजलिंग फोटोशूट