इंडिया न्यूज़, Bollywood News : बॉलीवुड गायक केके (कृष्ण कुमार कुनाथ) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी के बाद आज सुबह उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ कोलकाता पहुंचे। प्रदर्शन के बाद वे होटल पहुंचे और उनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि जिसके बाद उन्हें कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिर में चोट आई थी।
CM Mamta Banerjee paid tribute to KK by reaching Rabindra Sadan
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। कॉन्सर्ट के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद केके के शव को रवींद्र सदन लाया गया है। यहीं पर पश्चिम बंगाल सरकार ने भी उन्हें राजकीय सम्मान दिया था। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रवींद्र सदन पहुंचकर केके को श्रद्धांजलि दी है।
कल यानि गुरुवार को मुंबई के श्मशान घाट में केके का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम 5 बजे की फ्लाइट से कोलकाता से पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाया जाएगा। कोलकाता से 5:45 बजे की फ्लाइट है। माना जा रहा है कि करीब 9 बजे तक ये मुंबई पहुंच जाएंगे।
पीएम मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि केके के निधन से दुखी हूं, उनके गीतों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वह अपने गीतों के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है।
केके के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, एक्ट्रेस सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया है।
Also Read : Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई Salman Khan की सुरक्षा
Also Read : जानिए KK Love Story और शादी के लिए सिंगर ने की थी सेल्स की नौकरी