इंडिया न्यूज़, Bollywood News : सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के गुर्गे गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के भाईजान यानी सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी को और टाइट कर दिया है।
दरअसल, ये वही है गैंग, जिसने कई साल पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे थी। मुंबई पुलिस पंजाब जैसी घटना नहीं चाहती, इसलिए चौंकन्ना होते हुए ‘दंबग खान’ की सुरक्षा में इजाफा कर दिया है।
Salman Khan’s Security Tight By Mumbai Police
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुंबई पुलिस ने स्टार की पूरी सुरक्षा कड़ी कर दी है ताकि वह राजस्थान से संचालित बिश्नोई गिरोह की गतिविधियों से सुरक्षित रहे। गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुंबई पुलिस सलमान के अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी।
सलमान पहले ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काला हिरण शिकार मामले के बाद बिश्नोई के रडार पर थे। लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर काला हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। आपको बता दें कि बिश्नोई समुदाय काला हिरण को पवित्र मानते हैं और इसके शिकार को लेकर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे डाली थी।
सलमान को मारने की साजिश के आरोप में 2020 में गिरफ्तार बिश्नोई के करीबी सहयोगियों में से एक राहुल उर्फ सुन्नी ने कबूल किया कि उसने सलमान को मारने की योजना बनाई थी और वह हत्या करने के लिए मुंबई भी गया था।
Also Read : Singer KK के पास है करोड़ों की संपत्ति, गाने से भी ज्यादा महंगी थी केके की लाइव कॉन्सर्ट फीस
Also Read : जानिए KK Love Story और शादी के लिए सिंगर ने की थी सेल्स की नौकरी