Rakul Preet Singh in Saree : साउथ और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रनवे 34’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह अभिनेता अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रही हैं।
अपनी खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह साड़ी में कहर ढा रही हैं। अब साड़ी में सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। वो जब अपनी साड़ी का पल्लू लहराते हुए निकलीं तो फैंस सांसें ही थम गईं।
Rakul Preet Singh
दरअसल, बुधवार को रकुल प्रीत को एक रियलिटी शो के सेट के बाहर स्पॉट किया गया। जहां पर उनका दिलकश अंदाज देखने के लिए मिला। यहां उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना ही बना लिया।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह ऑफ शोल्डर ब्लाउज और प्रिंटेड साड़ी में कहर ढा रही हैं। वहीं, उनके लहराते खुले बाल और पल्लू तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस भी अपनी साड़ी और खूबसूरती को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट कर रही हैं। तस्वीरों में उन्हें बैक फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा जा सकता है। (Rakul Preet Singh in Saree)
Rakul Preet Singh Photos
अगर ‘रनअवे 34’ के अलावा एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी जल्द ही फिल्म ‘अटैक’ रिलीज होने वाली है। इसमें वो एजेंट के रूप में नजर आने वाली हैं। इसमें उन्होंने अपना प्रमोशन शुरू कर दिया है।
इस फिल्म में रकुल प्रीत के साथ एक्टर जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी दिखाई देंगी। ये 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Rakul Preet Singh in Saree
Also Read : Happy Birthday Emraan Hashmi : जानिए इमरान हाशमी कैसे बने ‘सीरियल किसर’? अब उनकी सोच बदल गई है