Rajasthani song : बसंत का महीना चल रहा है, जिसमें आज सबसे रोमांटिक जोड़ी विवेक केशरी और चित्रलेखा सेन स्टारर एक बेहतरीन राजस्थानी गाना ‘सीरी बन जाउली’ रिलीज हो गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना दिल को छू लेने वाला है। स्कूल वाली लव स्टोरी इस गाने का मुख्य आकर्षण है, जो राजस्थानी चैनल मेरी ट्यून राजस्थानी से रिलीज हुआ है।
वैलेंटाइन वीक में प्रेमियों के लिए इस गाने में बेहद ही रोमांटिक और अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर बेहतरीन रील बनाने वाले विवेक केशरी ने इस गाने के बारे में कहा कि यह कमाल का गाना है। ये सभी को बेहद पसंद आने वाला है। हमें इसमें काम करने में मजा आता है। लेकिन दिल की बात बस इमोशन से होती है। इसके आड़े भाषा आड़े नहीं आती, तो सबों को एक बार देखना चाहिए।
Chitralekha Sen
वहीं सिंगर-परफॉर्मर चित्रालेखा ने भी गाने को लेकर उत्साहित हैं और कहती हैं कि यह मेरा गाना है। यह हम सभी का गाना है। इसलिए इसे जरूर देखें और अपने दोस्तों के बीच शेयर करें। यह हम लोगों की ओर से गिफ्ट है। यह लव स्टोरी टीनएजर लव स्टोरी है। प्यार तो बच्चे ही करते है, बड़े तो सिर्फ जरूरत पूरी करते है साहब।’
Vivek Keshari and Chitralekha Sen
आपको बता दें कि इस गाने में रैपर कविरा का खास अंदाज देखने को मिल रहा है। निर्माता इशान कपूर, कुनाल वर्मा है, लिरिक्स और कम्पोजिशन कुणाल वर्मा का है। म्यूजिक प्रोडक्शन बी शो और बैकिंग वोकल सलीम खान का है। निर्देशक सुमित कुमार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एडिटर हनी वृक हैं। कोरियोग्राफर कुश व हीना हैं।
Rajasthani song
Also Read : Rajasthani Singer : सिंगर चित्रालेखा का बढ़ता जा रहा है क्रेज, दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं