इंडिया न्यूज़, Bollywood News : प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इटली के लग्जरी ब्रांड बुलगारी के लिए एक स्टार-स्टडेड इवेंट में शिरकत करने पेरिस पहुंचीं। यहां वह कई इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ नजर आईं। प्रियंका के इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसमें प्रियंका का सबसे बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस एनी हैथवे और ब्लैकपिंक की लीजा के सेल्फी शेयर की। इस सेल्फी में तीनों सेलेब्स बहुत सुंदर लग रही थीं।
Priyanka Chopra’s Orange Plunging Sequin Dress Photosc
बुलगारी इवेंट की तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ऑरेंज सीक्विन में प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में नजर आईं। प्रियंका का ये आउटफिट देख हर कोई हैरान रह गया। प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”और फिर हम वहां थे…लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं।”
प्रियंका ने इस मौके के लिए ऑरेंज सीक्विन्ड मैक्सी ड्रेस को चुना। यह फुल स्लीव्स के साथ फ्लोर-लेंथ था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को हाई हील्स के साथ ब्लैक स्ट्रैप और बुलगारी की महंगी ज्वैलरी से कंप्लीट किया। उसने स्टेटमेंट चोकर नेकलेस और अंगूठियां पहनी हुई थी।
प्रियंका ने इस लुक को सिंपल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। प्रियंका के इस लुक से फैंस की नजर नहीं हट रही हैं।
Also Read : Sara Ali Khan रेड मिनी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आई
Also Read : KK का आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ हुआ रिलीज, सांग सुन कर फैंस हुए इमोशनल