Priyanka Chopra Shares Photo : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। जनवरी में निक और प्रियंका के घर नन्ही परी का जन्म हुआ। ऐसे में नए मां-बाप बच्चे के साथ समय बिताने में लगे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और बेबी के साथ बिताए वक्त की कुछ झलकियां शेयर की हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप शेयर किया है इस ‘फोटो डंप’ में प्रियंका को इसरो की टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। इसके अलावा वह पति निक जोनस के साथ चिल करती और कैवियार फ्राई एन्जॉय करती भी नजर आ रही हैं। प्रियंका द्वारा शेयर की गई कई तस्वीरों में एक फोटो उनकी बेटी की नर्सरी की भी है।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
इस फोटो में एक शेल्फ पर टेडी बेयर और बहुत से सॉफ्ट टॉयज रखे देखे जा सकते हैं। साथ ही माखन खाते बाल गोपाल की मूर्ति भी रखी है। प्रियंका ने अपने डॉग्स डायना और पांडा की फोटो भी शेयर की है। प्रियंका की इस पोस्ट को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘हम आपसे और आपके परिवार से बेहद प्यार करते हैं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘सबसे खूबसूरत मम्मी।’
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने बताया था कि सरोगेसी की मदद से उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। बाद में प्रियंका की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने पुष्टि की कि निक और प्रियंका बेटी के माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका की बेटी का चेहरा देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं।
प्रियंका के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जी ले जरा फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना खूब नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। इसके अलावा प्रियंका के साथ रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज सिटाडेल भी है।
Priyanka Chopra Shares Photo
Also Read : Rhea Chakraborty Photos : पारंपरिक पीले रंग के आउटफिट में रिया चक्रवर्ती बहुत खूबसूरत लग रही हैं
Also Read : Saree Look of Kiara Advani : कियारा आडवाणी ने गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली पीले रंग की साड़ी पहनी है