Nysa Devgan Latest Photos : बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। वह भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन इसके बाद भी वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। न्यासा देवगन बी-टाउन में एंट्री से पहले ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने स्टाइलिश लुक को लेकर अक्सर फैंस के बीच तहलका मचाने वाली न्यासा देवगन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते चर्चा में हैं। न्यासा देवगन हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए मॉडल बनी हैं। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर न्यासा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने डिजाइन किए हुए आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं।
न्यासा मनीष के हालिया FDCI x लैक्मे फैशन वीक 2022 का हिस्सा थीं, जहां डिजाइनर ने अपने संग्रह डिफ्यूज का प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यासा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया मल्टी कलर क्रॉप टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहना था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक मल्टीकलर ब्लेजर पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया।(Nysa Devgan Latest Photos)
model of manish malhotra
मनीष मल्होत्रा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘मनीष मल्होत्रा की न्यू-एज ऑर्डर डिफ्यूज ट्राइब में न्यासा देवगन।’ न्यासा का यह लुक देखने के बाद फैंस को उनकी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल याद आ रही हैं। कई यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए न्यासा को काजोल की कॉपी बताया है और स्टारकिड की जमकर तारीफ भी की है।
फोटो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘वह हूबहू अपनी मां काजोल की तरह लग रही हैं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा ‘जैसी मां वैसी बेटी। न्यासा को खूबसूरती अपनी मां से मिली है और उनकी आंखों में नजर आ रहा कॉन्फिडेंस उनके पिता से।’ वहीं एक और यूजर लिखता है ‘मां की बेटी अब बड़ी हो गई है और खूबसूरत भी। न्यासा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।’ न्यासा के अलावा शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, जाह्नवी कपूर भी शो का हिस्सा थीं।
‘She looks exactly like her mother Kajol’
Nysa Devgan Latest Photos
Also Read Kangana Ranaut Saree Looks : जब कंगना रनौत ने साड़ी स्वैग से फैंस को किया इंप्रेस
Also Read : Jhanvi Kapoor in Traditional Outfit : जाह्नवी कपूर ने घाघरा-चोली पहनकर पुनीत बलाना के लिए किया रैंप वॉक
Connect With Us : Twitter Facebook