होम / Nyasa Devgan अपनी दोस्त के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं

Nyasa Devgan अपनी दोस्त के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं

• LAST UPDATED : April 25, 2022

Nyasa Devgan Bollywood Dubey : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। न्यासा देवगन की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर हर रोज वायरल होती हैं, जिन्हें देखकर फैंस के भी होश उड़ जाते हैं। न्यासा देवगन की एक ऐसी ही तस्वीर इंटरनेट पर फैल रही है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के हाथ में वाइन गिलास है, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। न्यासा देवगन की इस तस्वीर पर एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘बड़े-बड़े लोगों के बड़े-बड़े शौक हैं।’

न्यासा देवगन की तस्वीर

Nyasa Devgan Party Pics LEAKED
Nyasa Devgan Party Pics LEAKED

इस तस्वीर पर भले ही ट्रोल्स भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं लेकिन न्यासा के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। न्यासा देवगन के फैंस कमेंट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा देवगन के एक फैन ने तस्वीर पर लिखा है, ‘न्यासा कितनी प्यारी लग रही है। बॉलीवुड में न्यासा जैसा कोई नहीं है।’

क्या बॉलीवुड में होगी न्यासा की एंट्री?

न्यासा देवगन की ग्लैमरस तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाने लगे हैं। फैंस का मानना है कि काजोल और अजय देवगन की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेगी तभी न्यासा की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Nyasa Devgan Party Pics LEAKED
Nyasa Devgan Party Pics with Friends.

हालांकि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि न्यासा अभी काफी छोटी है और बच्चों के प्लान समय-समय पर बदलते रहते हैं। न्यासा आगे चलकर क्या करना चाहती है, यह भविष्य में ही पता चलेगा।

Nyasa Devgan Bollywood Dubey

Also Read : Rashmi Desai ने वाइट आउटफिट्स में तस्वीरें शेयर की, अपने बेब स्टाइल से मचाया ‘तहलका’

Also Read : Esha Gupta सोशल मीडिया पर हॉटनेस का जलवा बिखेरती रहती हैं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox