इंडिया न्यूज़, Bollywood News : नोरा फतेही ने अपने डर्टी लिटिल सीक्रेट का खुलासा किया है। जी हम बात कर रहे हैं नोरा की पर्सनल लाइफ की नहीं बल्कि उनके इंटरनेशनल सिंगल की। नोरा ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जैक नाइट के साथ डर्टी लिटिल सीक्रेट नाम का गाना गाया है। अब इस गाने का वीडियो जारी किया गया है।
Nora Fatehi Song ‘Dirty Little Secret’ Released
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में जैक नाइट और नोरा फतेही बेहद स्वैग से भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। नोरा का ये अंदाज आपके होश उड़ा सकता है। नोरा ने इस गाने में डांस के साथ सिंगिंग भी की है। इसके अलावा, इसे नोरा द्वारा निर्देशित और निर्मित भी किया गया है। गाने का म्यूजिक वीडियो बेहतरीन डांस के साथ-साथ दमदार विजुअल्स से भरपूर है।
सही मायने में नोरा फतेही एक गेम-चेंजर हैं जिन्होंने मनोरंजन व्यवसाय को फिर से परिभाषित किया है। उन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व किया है। डर्टी लिटिल सीक्रेट नोरा की आउट-ऑफ-द-बॉक्स और एजी सेंसिबिल्टी को दिखाता है। इस ट्रैक में इंटरनेशनल आर्टिस्ट की वर्सेटिलिटी लुक पर फोकस किया गया है। वैसे नोरा जो कुछ भी करती है, वह अनोखे अंदाज में करती है। ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ उनके बाकी सभी गानों से अलग है।
इस गाने के बारे में बात करते हुए नोरा फतेही कहती हैं, ‘एक कलाकार के रूप में, मैं लगातार एनवेलप को पुश करती हूं। ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ सही में मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक ऐसा ट्रैक है जिसने मुझे कैमरे के पीछे और उसके सामने अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की। यह फियरी, फियर्स, बॉल्सी और एक ऐसा ट्रैक है जिससे मैं पर्सनली एक दर्शक के रूप में जुड़ी हूं।’
Also Read : Sonam Kapoor ने अपने बर्थडे पर सुपर गॉर्जियस मैटरनिटी फोटोशूट करवाया