इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :
Munmun Dutta Latest Photos Trip to Thailand : टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपने साफ-सुथरे मनोरंजन की वजह से काफी पसंद किया जाता है। लंबे समय से टेलीकास्ट हो रहे इस शो के कई किरदार फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मुनमुन दत्ता, जिन्हें थाईलैंड के केरेन आदिवासियों के साथ समय बिताने का मौका मिला।
Munmun Dutta Latest Photos Trip to Thailand
घूमने फिरने की शौकीन मुनमुन दत्ता सोलो ट्रिप पर थाईलैंड में हैं। मुनमुन ने वहां की खूबसूरत वादियों का लुत्फ तो उठाया ही साथ ही ऐसे लोगों से भी मिलीं ,जिनके बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा था। मुनमुन ने बताया कि ‘बरसों पहले जब मैंने उनके बारे में पढ़ा था या उन्हें डॉक्यूमेंट्री में देखा था, तो मुझे इनके बारे में काफी उत्सुकता थी। आखिरकार करेन ट्राइब महिलाओं से मिलने का मौका मिला।
मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा ‘थाईलैंड-बर्मा बॉर्डर क्षेत्र में पाए केरेन जनजाति की महिलाओं से मिलने का मौका मिला। इनकी कहानियां दिलचस्प हैं।’ मुनमुन ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘यहां के फेमस मंदिर में जाने का मौका मिला’ मुनमुन ट्राइबल विलेज लॉन्ग नेक करेन विलेज पहुंचीं और यहां की महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें : रश्मि देसाई ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपना किलर लुक दिखा, फैंस को आया पसंद
ये भी पढ़ें : मानसा जिले के मूसा गांव में लगाई सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति, पिता बलकौर सिंह हुए भावुक