बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस रिएलिटी शो के पहले सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम की। हालांकि इस शो में मुनव्वर फारुकी का नाम अंजलि के साथ जोड़ा गया था।
Munawar Faruqui’s rumoured girlfriend Nazil
शो जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी के बदले तेवर नजर आए। कुछ समय पहले मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में मुनव्वर फारुकी मिस्ट्री गर्ल के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो देखने के बाद फैंस के बीच कनफ्यूज बढ़ गई है।
मुनव्वर फारुकी के साथ जो लड़की नजर आ रही है उसका नाम नाजिल बताया जा रहा है। फोटो ने सभी को हैरान कर दिया है। मुनव्वर ने इस लड़की के चेहरे पर हर्ट इमोजी से छुपाया हुआ है। फैंस ने फोटो देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने मुनव्वर फारुकी को यहां तक कह दिया है कि वो अंजलि को धोखा दे रहे हैं।
मुनव्वर फारुकी ने लड़की के साथ फोटो शेयर करते हुए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के गाने ‘बब्बी बब्बी तेरा नी मैं’ को एड किया है। ‘लॉक अप’ शो में मुनव्वर फारुकी और अंजलि के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई देखी गई थीं।
हालांकि शो में रहते हुए मुनव्वर फारुकी ने अंजलि को पहले ही बता दिया था कि इस शो के बाहर भी उनकी गर्लफ्रेंड है। ऐसे में फैंस एकदम हैरान रह गए हैं, क्योंकि बाहर आते ही कॉमेडियन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर दी है।
Also Read : Nikki Tamboli ने शेयर की अपनी लेटेस्ट फोटो, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘क्यूट, पर अंदर से डेविल हूं’
Also Read : Manushi Chhillar-Akshay Kumar का दिखा रॉयल अंदाज, तस्वीरों में देखिए ‘पृथ्वीराज-संयोगिता’ की केमिस्ट्री
Also Read : Santoor Vaadak Pandit Shivkumar Sharma का आज मुंबई में निधन हो गया