इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :
‘Miss India 2022’ Winner Sini Shetty : ‘मिस इंडिया 2022’ की विजेता कर्नाटक की सिनी शेट्टी हैं। मिस इंडिया और वर्ल्ड 2020 मानसा वाराणसी ने सिनी को विजेता के रूप में ताज पहनाया। सिनी शीर्ष 5 फाइनलिस्ट में से एक थी। उन्होंने रुबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी को हराया। यहां हम आपको सिनी शेट्टी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिनी शेट्टी अभी 21 साल की हैं। उन्होंने मिस इंडिया 2022 पेजेंट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि उनका जन्म मुंबई में हुआ था।सिनी शेट्टी ने अकाउंट्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। वह अभी भी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही है।
‘Miss India 2022’ Winner Sini Shetty
सिनी शेट्टी पढ़ाई के साथ-साथ मिस इंडिया 2022 की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम किया है। सिनी शेट्टी को डांस का बहुत शौक है
सिनी शेट्टी 4 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं और उन्होंने 14 साल की उम्र तक ‘अरंगत्रम’ और ‘भरतनाट्यम’ सीख लिया था। सिनी शेट्टी ने कहा कि हर महिला को ‘दृढ़, मेहनती और दयालु’ बनने की कोशिश करनी चाहिए। सिनी ने खुद को इन गुणों से लैस बताया है।
सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने के बाद अब वह 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 बन गई हैं। सिनी ये खिताब जीतने के बाद अब मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसे खिताब में हिस्सा ले सकती हैं।
Also Read : नीना गुप्ता आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े अनसुने किस्से
Also Read : गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी लियाना की फोटो, जिसमे दिखाया बेटी का चेहरा