इंडिया न्यूज़, Bollywood News : मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। मलाइका जब भी बाहर निकलती हैं तो उनका स्टाइलिश अवतार चर्चा में रहता है। मंगलवार को मलाइका को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ शूट के लिए आए थे। इस दौरान मलाइका और गौरी खान का लुक देखने लायक था। फैंस को दोनों का फैशनेबल अंदाज काफी पसंद आ रहा है। मलाइका और गौरी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस दौरान मलाइका ने ब्राउन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। मलाइका ने अपने लुक को हाई हील्स और पोनी के साथ कम्प्लीट किया था।
वहीं गौरी खान ने इस दौरान व्हाइट स्कर्ट और शर्ट पहनी थी, अपने लुक को उन्होंने न्यूड हाई हील्स के साथ कम्प्लीट किया।
Malaika Arora and Gauri Khan Pictures
मलाइका और गौरी खान की ये तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं। फैंस मलाइका-गौरी की फोटोज पर कॉमेंट करते हुए जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और ग्लैमरस लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले मलाइका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग जिगल जिगल पर अपना डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके डांस मूव्ज देखने लायक थे।
Also Read : Karan v Grover ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पोपी से जब्बल हिमाचल प्रदेश में की शादी