इंडिया न्यूज़, Bollywood News: बॉलीवुड के की सबसे चर्चित जोड़ियों में एक है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी, जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस बीच दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका इस साल नवंबर या दिसंबर में एक अंतरंग शादी की योजना बना रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिश्ते के बारे में घोषणा कर दी थी। जिसके चलते सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें भी उड़ी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका ने इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है।
माना जा रहा है कि यह जोड़ा मुंबई में सर्दियों के दिनों में शादी करेगा। कियुकी मलाइका और अर्जुन दोनों को सर्दियों का मौसम बेहद पसंद है और इसलिए उन्होंने दिसंबर में शादी का प्लान बनाया है।
Malaika Arora and Arjun Kapoor wedding
दोनों ही अपनी शादी में कुछ खास लोगों को ही इन्वाइट करेंगे। शादी केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, परिवार के सदस्यों में पूरा कपूर खानदान शामिल होगा।
पहले मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी और उनका एक बेटा अरहान है। लेकिन साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। जिसके कारण वह साल मलाइका के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। तलाक के कुछ समय बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट करने लगे। जिसके कारण अर्जुन को कई बाते बातें सुननी पड़ती थी। अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा उम्र में बड़ी हैं। मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं और अर्जुन कपूर 36 साल के हैं।
Also Read : Deepika Padukone ने रेड कार्पेट पर सब्यसाची की शिमरी साड़ी में लगाया देसी तड़का
Also Read : Cannes Film Festival 2022 में बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने हिस्सा लिया और First Day लुक सामने आया
Also Read : Mouni Roy Saree Look ने मैटेलिक फ्यूजन साड़ी में दिखाया अपना देसी अवतार, फैंस बोले ‘गोल्डन गर्ल’