कृतिका सेंगर और निकितिन धीर के घर आज सुबह ही खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने फैंस को खुश खबरी दी है। कृतिका सेंगर मां बन चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक कृतिका सेंगर ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अभी तक सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटमेंट देखे जा रहे है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह गुड न्यूज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
Nikitin Dheer Kratika Sengar Wedding
निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने 3 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंध चुके थे। इनकी शादी अरेंज मैरिज हुई थी। जिसे निकितिन के पिता ने मैच किया था। कृतिका को आखिरी बार ‘छोटी सरदारनी’ सीरियल में देख गया था साथ ही निकितिन को ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में देखा गया था। वह अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का भी हिस्सा थे।
कृृतिका सेंगर और निकितिन धीर की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से काम नहीं है। निकितिन के पिता ने उनकी और कृतिका की पहली मुलाकात करवाई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 2014 में दोनों ने सात फेरे ले लिए। शादी के लगभग 7 बाद कृतिका सेंगर ने बेटी को जन्म दिया है।
Also Read : आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का मोस्ट अवेटेड Song ‘Main Ki Karan?’ रिलीज
Also Read : Alia Bhatt वायरल वीडियो में Vipin Kumar Sahu के साथ पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही हैं
Also Read : Malaika Arora जब रोमांटिक हुईं तो शेयर की अपने ‘हैप्पी प्लेस’ की खूबसूरत फोटो