इंडिया न्यूज़, Bollywood News : शिल्पा शेट्टी, शर्ली सेतिया और अभिमन्यु दसानी स्टारर ‘निकम्मा’ फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे शिल्पा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वहीं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और सिंगर शर्ली सेतिया भी फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। लेकिन, फिल्म रिलीज से पहले अब इसका गाना बवाल मचा रहा है निकम्मा’ का गाना ‘किलर’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में शिल्पा शेट्टी जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं शर्ली और अभिमन्यु भी उन्हें पूरी टक्कर दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने की क्लिप भी शेयर की है। यह क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मचाने बवाल… पेश है ये बेमिसाल गाना! Killer रिलीज हो गया है, जरूर सुनें।’
Killer Song Release From Nikamma
गाने में शिल्पा शेट्टी ब्राइट ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके लुक को नेकलेस और छोटे ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था। वहीं अभिमन्यु ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और पिंक कलर के लहंगे में शर्ली सेतिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तीनों अपने लुक से धमाल मचा रहे हैं।
गाने में तीनों एक वेडिंग रिसेप्शन में डांस कर रहे हैं। अमान मलिक ने इस ट्रैक के लिए संगीत तैयार किया है और मीका सिंह और अमान मलिक ने अपनी आवाज दी है। शिल्पा 15 साल बाद निकम्मा से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म से शर्ली बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और यह अभिमन्यु की तीसरी फिल्म है।
Also Read : फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का RangiSari Song रिलीज हो गया है
Also Read : Neha Kakkar आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, रोहनप्रीत ने रोमांटिक अंदाज में नेहा कक्कड़ को किया बर्थडे विश