इंडिया न्यूज़, Bollywood News : मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने (25 मई) अपना 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मुंबई के अंधेरी में स्थित यश राज फिल्म्स करण जौहर का जन्मदिन मनाया गया। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता, टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारे करण के बर्थडे पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता के साथ करण जौहर।
काजोल, रानी मुखर्जी, माधुरी को भी ग्लैमरस लुक में देखा गया। तब्बू नीली साड़ी में एक डीवा की तरह नजर आईं।
Karan Johar Birthday Party Photos
करण की पार्टी में मीरा राजपूत ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनके पति अभिनेता शाहिद कपूर भी थे। ब्लैक सूट में नजर आए टाइगर श्रॉफ। तो वही करीना कपूर को पार्टी में सिल्वर मिनी ड्रैस पहने देखा गया। बेबो ने पति सैफ अली खान के साथ एंट्री ली, दोनों मैचिंग आउटफिट में कमाल दिख रहे थे।
रणबीर कपूर को पार्टी में मां नीतू कपूर के साथ आते हुए देखा गया। इस पार्टी में कियारा आडवाणी और वरूण धवन भी नजर आए। दोनों काफी स्टनिंग लग रहे थे। वरूण सूद भी नजर आये
Karan Johar Birthday Party Photos
रोहित शेट्टी और इंडियन पुलिस फोर्स के सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा, साथ ही रणवीर सिंह का भी कूल अंदाज यहां देखने को मिला।
Karan Johar Birthday Party
कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी इस पार्टी में ब्लैड एंड वाइट कलर के मैचिंग ड्रैस में दिखे। इस पार्टी में जहां सबा आजाद ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। वहीं ऋतिक रोशन भी सबा के साथ ट्विनिंग करते दिखे, जिसमें दोनों ही काफी स्टनिंग लग रहे थे।
Karan Johar Birthday Party
मुंबई में करण जौहर के बर्थडे पार्टी में अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। करण की पार्टी में देर रात सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। अभिनेता ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए।
पार्टी में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा सहित कई सितारे यहां पहुंचे।
इस पार्टी में शनाया कपूर ब्लैक गाउन में हॉल्टर नेक और हाई स्लिट के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शनाया कपूर, लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा के साथ पोज देती हुई नजर आईं। बता दें कि तीनों जल्द ही फिल्म ‘बेधड़क’ में नजर आने वाले हैं।
Karan Johar Birthday Party Photos
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा लुक काफी ओवर द टॉप रहा। इस दौरान उन्होंने लॉटल ग्रीन कलर का आउटफिट चुना था और इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी कीं।
तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि बर्थडे पार्टी में ड्रेस कोड ब्लैक कलर रखा गया था, इसलिए तो मनीष पॉल सहित सभी सितारे ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए
Also Read : Heropanti 2 अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 27 मई को स्ट्रीम के लिए तैयार
Also Read : Hina Khan ने ब्लू स्टाइलिश जंपसूट पहना, दिखाया अपना स्टनिंग लुक