इंडिया न्यूज़, Bollywood News : हिना खान की गिनती टीवी की टॉप एक्ट्रेस में होती है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। तो वहीं हिना भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हिना खान ने एक बार फिर से ऐसा ही कुछ किया है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में हिना खान का बेहद ही स्टाइलिश लुक के साथ-साथ मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।
Hina Khan New Look
हिना खान की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हिना को चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट है। हिना खान का हर अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं एक्ट्रेस भी अक्सर कुछ नया करने की कोशिश करती हैं।
Hina Khan New Look
हिना खान ने छोटे पर्दे पर स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से किया था। इस शो में अक्षरा की भूमिका में उन्हें खूब पसंद किया गया था।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान ने 8 साल तक काम किया, उसके बाद शो को अलविदा कह दिया। ये रिश्ता के बाद हिना को बिग बॉस में देखा गया। सलमान खान के शो बिग बॉस में हिना खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। अब तो एक्ट्रेस हैक्ड से बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं।
Also Read : Khuda Haafiz Chapter-2 का ट्रेलर आउट, एक्शन और रोमांच से भरपूर है फिल्म