इंडिया न्यूज़ : 17 मई को हर्षद चोपड़ा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। वह हमेशा शानदार परफॉर्मेंस से अपने फैन्स को सरप्राइज देते रहते हैं। आज 40 साल के होने जा रहे हर्षद चोपड़ा ने ‘देख भाई देख’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘अंबर धारा’, ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘तेरे लिए’, ‘धर्मपाटनी’, ‘सौभाग्यवती’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को कभी निराश नहीं किया। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हर्षद चोपड़ा वाकई फिटनेस फ्रीक हैं और उनकी ये तस्वीरें आपको फिटनेस गोल भी देंगी।
टेलीविजन के कई मशहूर धारावाहिक का हिस्सा रह चुके हैं हर्षद ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके डेब्यू शो ‘किस देस में है मेरा दिल’ में काम किया था। इस शो में हर्षद मुख्य किरदार में नजर आए थे जबकि अभिनेता सुशांत ने उनके छोटे भाई का किरदार निभाया था।
Harshad Chopra Birthday Special
हर्षद चोपड़ा सालों से टीवी इंड्स्ट्री में एक्टिव हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हर्ष चोपड़ा दिखने में हैंडसम तो है ही साथ ही वो फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
हर्षद चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखकर आप भी इंस्पॉयर हो जाएंगे। ये तस्वीरें लोगों को फिटनेस गोल्स देती हैं।
Harshad Chopra Workout Photo
हर्षद चोपड़ा फिलहाल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में डॉ अभिमन्यू का किरदार निभा रहे हैं। हर्षद चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन यूजर्स फॉलो करते है। इससे आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।
Also Read : Anjali Arora ने ब्लैक साड़ी पहन कर ढाया कहर
Also Read : Cannes 2022 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट, जूरी मेंबर्स के साथ डिनर पर पहुंचीं एक्ट्रेस