Happy Birthday Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर एक जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। 3 मार्च 1987 में शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे के घर आई नन्हीं परी आज बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। श्रद्धा इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं लेकिन उनके करियर की पहली फिल्म फ्लॉप रही थी।
बला की खूबसूरत श्रद्धा हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। श्रद्धा फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं।
साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली श्रद्धा कपूर की शुरुआती दो फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद एक्ट्रेस की 2013 में ‘आशिकी 2’ फिल्म ऐसी सुपहिट हुई कि इसके बाद को श्रद्धा को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं हुई।
Shraddha Kapoor
अपनी मासूम लुक और अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की एक ऐसी फेमस स्टार किड बन गई हैं, जो अपने दम पर फिल्मों को हिट करवाने का माद्दा रखती हैं।
भले ही श्रद्धा एक फिल्मी फैमिली से नाता रखती हैं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान अपनी पॉकेट मनी का खर्च खुद उठाया था।
श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले ना तो किसी डायरेक्टर को असिस्ट किया था ना ही मॉडलिंग की थी, बल्कि एक कॉफी शॉप में काम किया था।
श्रद्धा कपूर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा कपूर का कहना था कि ‘कॉलेज के साथ-साथ मैंने एक्सपीरिएंस और पॉकेट मनी के लिए ये काम किया था’।
Shraddha Kapoor photos
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर पंकज पराशर की फिल्म ‘चालबाज’, अमर कौशिक की ‘स्त्री 2’ और टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में जल्द नजर आएंगी।
वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म ‘अनटाइडल्ड’ में भी नजर आएंगी। रणबीर कपूर और श्रद्धा की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज की जाएगी।
Happy Birthday Shraddha Kapoor
Also Read : Show ‘Balika Vadhu 2’ : शिवांगी जोशी ने किया खुलासा, इसलिए अचानक बंद हो रहा है ‘बालिका वधू 2’