होम / रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, बर्थडे पर जानिए अभिनेता का दिलचस्प फिल्मी सफर

रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, बर्थडे पर जानिए अभिनेता का दिलचस्प फिल्मी सफर

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Happy Birthday Ranveer Singh : रणवीर सिंह आज के समय में टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के बेताज बादशाह बन गए हैं। अभिनेता आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन अपनी पत्नी दीपिका और परिवार के साथ यूएस में हैं। उनके फिल्मी सफर पर नजर डालें तो साल 2010 में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था।

इस फिल्म से मनीष शर्मा ने भी निर्देशन में डेब्यू किया था। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक छोटे शहर के लड़के की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘बिट्टू शर्मा’ में एक सफल वेडिंग प्लानर बनकर वह फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए। फिर क्या था, उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना पैर जमाना शुरू कर दिया। पहली फिल्म के लिए डेब्यू अवॉर्ड जीता और उसके बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कुछ ही सालों में रणवीर सिंह ने एक्टिंग में अपनी काबिलियत साबित की और दुनिया को दिखा दिया कि वो सबका जमकर मनोरंजन करने आए हैं। हालांकि, रणवीर ने पहले सोचा था कि वह अपने रोल्स के साथ कोई खास एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे, लेकिन देखिए वह सफल हो गए। साल 2013 में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘लुटेरा’ में एक छोटे चोर की भूमिका निभाई थी।

उसी साल वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ में भी नजर आए थे। यह लेडीलव दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह की पहली फिल्म थी। इसके बाद संजय लीला भंसाली संग रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ आई। ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर टॉप लिस्ट में शुमार हुईं।

रोहित शेट्टी के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। रणवीर सिंह ने थोड़ा सीरियस रोल करके भी खुद को साबित किया। ‘गली बॉय’ में फिर से रणवीर सिंह ने एक अलग ही किरदार निभाया। आखिरी फिल्में रणवीर सिंह की 83 और ‘जयेशभाई जोरदार’ थीं, जिसमें वह एक क्रिकेटर और एक गुजराती पति के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए।

Also Read : शिल्पा शेट्टी ने पेरिस वेकेशन से राज कुंद्रा के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की

Also Read : फिल्म ‘शक्तिमान 2’ बनाने जा रही है, रणवीर सिंह निभाएंगे सुपरहीरो शक्तिमान का रोल

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox