5 मई 1989 को बेलगाम में जन्मीं राय लक्ष्मी को आज सिनेमा जगत में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘क्रिश्चियन ब्रदर्स’ थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
हालांकि राय लक्ष्मी फिल्म ‘जूली 2’ से सुर्खियों में आई थीं। इसमें उन्होंने बेहद बोल्ड सीन दिए थे. फिल्म रिलीज से पहले ही उनके बोल्ड सीन काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ क्लिप भी वायरल हुई, जिस पर एक्ट्रेस ने गुस्सा भी जताया था और कार्रवाई करने की बात कही थी।
Happy Birthday Raai Laxmi
फिल्मों के अलावा राय लक्ष्मी एक बार फिर सुर्खियों में तब आईं जब उनका नाम भारतीय क्रिकेटर धोनी के साथ जोड़ा गया। उस समय एक्ट्रेस चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर भी थीं। धोनी इस टीम का हिस्सा थे। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। बताया जाता है कि दोनों करीब एक साल तक साथ रहे।
धोनी और अपनी रिलेशनशिप को लेकर राय लक्ष्मी ने खुद खुलकर बात की थी। उन्होंने ब्रेकअप के बाद क्रिकेटर पर धोखे का आरोप लगाया था।
Happy Birthday Raai Laxmi
राय लक्ष्मी ने ‘जूली 2’ (Julie 2) से पहले फिल्म ‘अकीरा’ (Akira) में काम किया था। वो साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को मिलाकर 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। अब वो भोजपुरी में भी काम कर चुकी हैं। यहां पर उन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ म्यूजिक वीडियो ‘करंट’ में काम किया था।
Also Read : Vishakha Singh को बॉलीवुड में पहचान ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ से मिली
Also Read : Rubina Dilaik बनी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की पहली कंटेस्टेंट