इंडिया न्यूज़, Mumbai News: टीवी के मशहूर सीरियल ‘जोधा अकबर’ से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली परिधि शर्मा आज 35 साल की हो गई हैं। 15 मई 1987 को इंदौर में जन्मी परिधि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में ‘तेरे मेरे सपने’ सीरियल से की थी, हालांकि उन्हें पहचान साल 2013 में शुरू हुए टीवी शो ‘जोधा अकबर’ से मिली, जिसमें उन्हें बहुत सारे दर्शक ने पसंद किया और सुन्दर भी लगी। शो में परिधि और रजत टोकस की केमिस्ट्री को भी लोगों ने खूब पसंद किया। आज परिधि शर्मा के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
paridhi sharma
परिधि शर्मा साल 2011 में शुरू हुए पॉपुलर शो ‘रुक जाना नहीं’ में लीड कैरेक्टर सांची दोस्त ‘महक’ के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। परिधि ने अपने करियर की शुरुआत के एक साल बाद साल 2011 में घर बसा लिया था। उन्होंने अहमदाबाद के बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की।
शादी के 5 साल बाद यानी नवंबर 2016 में परिधि ने एक बेटे को जन्म दिया। ‘जोधा अकबर’ के बाद परिधि ‘ये कहां आ गए हम’ (2016) में नजर आई थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने जल्द ही काम से ब्रेक ले लिया। परिधि का बेटा अब 6 साल का है, जिसका रिधार्व है।
एक बेटे की मां होने के बाद भी परिधि आज भी काफी फिट और खूबसूरत दिखती हैं। परिधि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर कई लोग उनकी खूबसूरती का राज पूछते रहते हैं।
Also Read : Madhuri Dixit आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट रही हैं, माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने लिखा रोमांटिक पोस्ट
Also Read : Shiney Ahuja की एक गलती की वजह से उनका पूरा करियर ख़राब हो गया