इंडिया न्यूज़, Bollywood News : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजलि मेहता का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं नेहा मेहता का आज जन्मदिन है। वह 44 साल की हो गई हैं। हालांकि वह खूबसूरती और फिटनेस के मामले में कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उन्होंने साल 2020 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया। वह करीब 13 साल तक इस शो से जुड़ी रहीं। इसके बाद वह अभी तक टीवी पर नजर नहीं आई हैं। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इतना लोकप्रिय शो क्यों छोड़ा? और नेहा इन दिनों क्या कर रही है। नहीं, तो हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं।
नेहा मेहता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने मेकर्स को अपनी कुछ परेशानियां बताई थीं। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर निर्माता से कई बार संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई उचित जवाब नहीं मिला। मेकर्स की लापरवाही के चलते उन्होंने शो को अलविदा कहने का फैसला किया। बाद में उन्होंने शो में वापसी की इच्छा भी जताई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनकी जगह सुनयना फोजदार को उस किरदार में पहले ही कास्ट कर लिया गया था।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद नेहा मेहता शो को काफी मिस करती रहीं। यहां तक कि उन्होंने कोई टीवी शो या प्रोजेक्ट भी साइन नहीं किया था। फैंस यह जानने के लिए बेताब थे कि वह क्या कर रही हैं। कुछ महीने बाद अगस्त 2021 में उन्होंने एक बीटीएस तस्वीर शेयर की और बताया कि उनका पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च होने वाला है, जिसे नीति मोहन ने गाया है। गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Gujarati film ‘Halki Phulki’
इसके कुछ महीने बाद अक्टूबर 2021 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को हैरान कर दिया कि वह गुजराती फिल्म ‘हल्की फुल्की’ की तैयारी कर रही हैं। यह एक महिला प्रधान फिल्म थी। इसमें नेहा लीड रोल में थीं। इसमें 9 महिलाओं को बीच में रखकर यह फिल्म बनाई गई थी। फिल्म की रिलीज के बाद इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने खूब कमाई की। इतना ही नहीं नेहा मेहता को ‘हल्की फुल्की’ में दमदार किरदार निभाने के लिए इस अप्रैल में गुजराती आइकॉनिक फिल्म अवॉर्ड्स 2021 (GIFA 2021) भी मिला।
Also Read : Ameesha Patel ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया था, विवादों से रहा गहरा नाता
Also Read : Sonam Kapoor आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, जानिए क्यों पति आनंद को बुलाती हैं ‘गौतम बुद्ध’