इंडिया न्यूज़, Mumbai News: साल 2017 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर जल्द ही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के जरिए अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, शनिवार 14 मई को मानुषी अपना 25वां जन्मदिन (Happy Birthday Manushi Chhillar) सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैन्स समेत सितारे भी मानुषी को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं। आइए इस मौके पर मानुषी के बारे में जानते है।
आपको बता दें कि साल 2017 में 17 साल बाद मानुषी छिल्लर के जरिए भारत को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। इससे पहले साल 2000 में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब देश के नाम किया था।
14 मई 1997 को हरियाणा के हिसार में जन्मीं मानुषी ने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, लेकिन मिस वर्ल्ड ने उनकी जिंदगी बदल दी। हिसार में जन्मी मानुषी छिल्लर एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर हैं।
Manushi Chhillar
मिस वर्ल्ड बनने से पहले मानुषी छिल्लर ने कॉलेज परिसर में एक प्रतियोगिता में भाग लिया और फाइनलिस्ट बनीं। अगले साल उन्हें फेमिना मिस इंडिया में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
Also Read : Sonakshi Sinha ने लॉन्च किया अपना खुद का ब्रांड SOEZI, इवेंट में समर कूल लुक में नजर
Also Read : Zareen Khan ने गूगल की मदद से और कठोर वर्कआउट कर वजन घटाया