Gurmeet-Debina’s Baby Girl : टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। 3 अप्रैल रविवार को देबिना ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया और यह कपल माता-पिता बन गया है। गुरमीत चौधरी और देबिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें हर तरफ से लगातार बधाई मिल रही है। देबिना और गुरमीत ने इस खुशखबरी को बेहद क्यूट वीडियो के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में उनके नवजात बच्चे का हाथ गुरमीत और देबिना के हाथ में नजर आ रहा है।
उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है पूरी कृतज्ञता के साथ हम अपनी ‘बेबी गर्ल’ का स्वागत इस दुनिया में करते हैं। 3.4.2022. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।’ कपल ने अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी एक दिन बाद शेयर की है। वहीं, गुरमीत और देबिना को हंसिका मोटवानी, गौहर खान, हिना खान, रश्मि देसाई समेत तमाम सेलेब्स पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। दोनों के फैंस भी कमेंट सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Married in 2011
कुछ दिनों पहले देबिना ने भी अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार एक्टिव थीं और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रही थीं। हाल ही में हेडस्टैंड करते हुए भी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं जो वायरल भी हुई थीं। आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने 2011 में शादी की थी और अब 11 साल बाद दोनों के घर में धूम मची हुई है शादी से पहले भी दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे।
Gurmeet-Debina’s Baby Girl
Also Read : RRR Box office collection 10th Day : फिल्म ‘आरआरआर’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं