होम / अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से अपना-अपना लुक रिवील किया

अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से अपना-अपना लुक रिवील किया

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Ek Villain Returns First Look Out : अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से इन सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसे मेकर्स के साथ-साथ इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म से अपना पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह काफी इंटेंस और डार्क दिख रहे हैं। उन्होंने हाथ में मास्क पकड़ा हुआ है। पोस्टर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा,”विलेन की दुनिया में, हीरो का अस्तित्व नहीं है। एक विलेन 8 साल बाद आ रहा है।”

जॉन अब्राहम ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें वह स्माइली मास्क से अपना चेहरा ढके हुए है। जॉन अब्राहम ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर की तरह कैप्शन लिखा है। उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए बताया कि फिल्म 29 जुलाई को 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं। उन्होंने भी फिल्म से अपना लुक अनवील किया है। तारा सुतारिया ने अपना लुक रिवील कर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। उन्होंने फैंस से तैयार रहने के लिए भी कहा है।

दिशा पटानी ने भी फिल्म से अपने लुक का खुलासा किया है। उन्होंने हाथ में मास्क पकड़ा हुआ है और उससे आधे से ज्यादा चेहरा छुपा रहे हैं, फिल्म से दिशा पाटनी के इस लुक को देखकर टाइगर श्रॉफ ने रिएक्ट किया है। उन्होंने फायर और आंखों में प्यार भरे इमोजी के साथ ‘वोह्ओ’ लिखा है।

Also Read : आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर करके दी गुड न्यूज

Also Read : आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox