इंडिया न्यूज़, Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज जन्मदिन है। वह 30 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। दिशा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की और सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने सलमान खान, टाइगर श्रॉफ समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में उन्हें अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं थी, वह एक वैज्ञानिक बनना चाहती थीं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बायोटेक में ग्रेजुएशन किया। लेकिन किस्मत को कुछ तो मंजूर था।
दिशा पाटनी ने कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और एक्ट्रेस बनने की राह पर चल पड़ी थीं। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना पहला फोटोशूट करवाया था। साल 2015 में उन्होंने कैडबरी चॉकलेट का विज्ञापन किया और उसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
Disha Patani BirthDay
इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। अगले साल दिशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ थी। इसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट थीं। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘बागी 2’, ‘मलंग’, ‘भारत’, ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं।
Tiger and Disha’s friendship
बता दें कि दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ की काफी अच्छी दोस्त हैं। हालांकि, टाइगर के साथ उनका नाम रुमर्ड रिलेशनशिप को लेकर जुड़ता है। दोनों साथ में स्पॉट होते हैं और डिनर डेट पर जाते हैं। दोनों की करीबी देख लोग यही मानते हैं, लेकिन दोनों आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Also Read : Shakti Kapoor’s son Siddhant Kapoor पुलिस हिरासत में, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप
Also Read : Navya Naveli ने जापान और क्योटो से वेकेशन की फोटो शेयर की