होम / भारती आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, जानिए भारती और हर्ष की पहली मुलाकात कहा हुई

भारती आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, जानिए भारती और हर्ष की पहली मुलाकात कहा हुई

• LAST UPDATED : July 3, 2022

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Bharti Singh Birthday Special : भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से शादी करने से पहले उन्हें कुछ वक्त डेट किया था। आज वे एक बच्चे की मां हैं, लेकिन टीवी शोज में उनका लोगों को हंसाने का काम बदस्तूर जारी है। आज 3 जुलाई को भारती अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

भारती को शादी के बाद पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ कई शो होस्ट करते देखा गया था। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। तब से ये दोनों अपनी जिंदगी में खुशी-खुशी आगे बढ़ रहे हैं। उनकी पहली मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ शो में हुई थी। भारती और हर्ष की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उन्होंने शादी करने का फैसला किया, लेकिेन उनके प्यार के बीच दोनों के घरवाले विलेन बनकर खड़े हो गए। वे किसी के आगे नहीं झुके और 3 दिसंबर 2017 को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

भारती सिंह का करियर

भारती सिंह ने कॉमेडी जगत में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से बतौर कंटेस्टेंट कदम रखा था, जहां उन्होंने सेकेंड रैंक हासिल की थी। भले ही वह सेकेंड आईं, लेकिन यहां से उनकी किस्मत खुल गई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और लगातार कॉमेडी की दुनिया में राज कर रही हैं। भारती सिंह ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जैसे रियलिटी शोज के जरिए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘नच बलिए 8’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘हुनरबाज़: देश की शान’ जैसे शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं।

Also Read : निक्की तंबोली हुईं COVID 19 पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की

Also Read : हुमा कुरैशी ने सफेद रंग की कटआउट ड्रेस में दिखाईं अपनी अदाएं, फैंस को बताया अपना जन्मदिन

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox