इंडिया न्यूज़, Bollywood News : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों अपने कोरियन प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अपने प्रोजेक्ट से जुड़े काम के सिलसिले में कोरिया गई थीं। लेकिन अब वह इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंदन की कई जगहों से तस्वीरें शेयर की हैं।
Anushka Sen Photo London’s Popular Thames River
अनुष्का सेन ने अलग-अलग लोकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। अनुष्का ने कुछ देर पर लंदन की पॉपुलर थेम्स रीवर से एक तस्वीर शेयर की हैं। इसमें वह ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने धूप वाला चश्मा भी कैरी किया हुआ है।
इससे पहले वह लंदन में ट्रेन से कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। वह ट्रेन से बाहर देख रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ ‘लंदन लंदन’ लिखा है। अनुष्का सेन यहां बर्मिंघम फिल्म फ्यूजन फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आई हैं। उन्हें इस इवेंट में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
Anushka Sen London Photos
अनुष्का सेन ने दो दिन पहले अवॉर्ड के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों और समर्थकों का भी शुक्रिया अदा किया। अनुष्का सेन ने लिखा, “एम आई नेक्स्ट’ के लिए बर्मिंघम फिल्म फ्यूजन फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।” अनुष्का सेन ने आगे लिखा, “एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरे सभी फैंस को हमेशा प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”
Also Read : खत्म हुआ इंतजार Brahmastra Trailer रिलीज, आग के अंगारों से खेलते नजर आया ‘शिवा’
Also Read : Karanvir Bohra समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज केस, धोखाधड़ी का लगा आरोप