इंडिया न्यूज़, Bollywood News : आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की वजह से विदेश में शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह धूप में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने येलो टॉप और ऑलिव ग्रीन टाइट्स पहनी हुई थी। साथ ही वह अपने नो मेकअप लुक में काफी रिलैक्स दिख रही हैं।
Alia Bhatt Shares Her Pic from London
आलिया भट्ट ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आलिया भट्ट ने आंखें बंद कर सिर ऊपर रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह जमीन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और तीसरी तस्वीर में वह चेहरे पर हाथ रखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है ‘Just give me my sunshine and I’ll be on my way.’ उनके इस कैप्शन को पढ़ एक्टर अर्जुन कपूर ने तो मान लिया है कि कैप्शन के जरिए उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर की बात की है।
उनका ये कैप्शन देखकर अर्जुन कपूर कहां चुपचाप बैठने वाले थे? उन्होंने आलिया भट्ट को चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तस्वीर पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा,“Sunshine is in mumbai shooting with Luv ranjan but!!!”’ अर्जुन कपूर ने रणबीर कपूर के बारे में हिंट देकर आलिया भट्ट को चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अर्जुन कपूर ने हंसाने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। आलिया भट्ट की तस्वीरों के साथ लोग अर्जुन कपूर के कमेंट को भी पसंद कर रहे हैं।
Also Read : IIFA Awards 2022 की तैयारियां शुरु, जाने कब हुई थी शुरुआत
Also Read : Kriti Sanon ने फ्रेंड की शादी में जमकर किया डांस, बहन नुपुर सेनन के साथ