Today Horoscope: आज अच्छा हो सकता है इन राशि वालों का दिन, ये रहें सावधान, पढ़ें अपना राशिफल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Today Horoscope:  हिंदू धर्म में राशियों का बहुत महत्व है, राशि के अनुसार लोग अपना काम करते हैं, आज 10 मई दिन शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित है। इस दिन संतोषी माता की विधिपूर्वक पूजा करने से अनेक लाभ मिलते हैं। किन राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसे सावधान रहने की जरूरत है, आइए जानते हैं मेष से मीन तक के लोगों का हाल।

मेष राशि,(Today Horoscope) :  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा हो सकता है। किसी भी कार्य के प्रति आपका प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

वृषभ राशि:  वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला हो सकता है, आय में वृद्धि हो सकती है। हालाँकि ख़र्चे भी अधिक रहेंगे। मनमाने ढंग से काम करने से नुकसान हो सकता है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। आप पर कुछ अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी से आगे बढ़ने का हो सकता है। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वह वापस मिलने की पूरी संभावना है। संतान से सुख मिल सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। बिजनेस में आपको धोखा मिल सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पड़ोसी से सावधान रहें, स्थिति बिगड़ सकती है।

तुला राशि: आज का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम न हो पाने से आप काफी उदास महसूस कर सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से बात होगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के जीवन में काफी सुधार हो सकता है, नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। व्यापार में घाटा होने की संभावना है। अपना पैसा सोच-समझकर निवेश करें।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति को पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। परिवार की प्रसिद्धि बढ़ने की संभावना है। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि:  मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी जीवनशैली में काफी बदलाव आएगा। आप कुछ गैजेट्स घर ला सकते हैं।

(यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इन्हें अपनाने से पहले धार्मिक क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Also Read: 

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago