Saturday, July 27, 2024
Homeधर्म अध्यात्मMonday: सोमवार को भूल से भी न खाएं ये चीजें, नाराज हो...

Monday: सोमवार को भूल से भी न खाएं ये चीजें, नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Monday: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपने आप में विशेष महत्व रखता है। इसी तरह सोमवार का भी अपना महत्व है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार को महादेव का व्रत रखने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है। व्रत के दौरान ऐसी कई चीजें है जिनका सेवन नहीं करना चाहिए।

सोमवार को न खाएं से ची़जें

हरी सब्जियां न खाएं

सोमवार के दिन अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो कुछ चीजों का खासतौर पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस दिन हरी सब्जियां जैसे पालक, फूल गोभी, बेंगन और परवल आदि खाने से परहेज करना चाहिए। अगर व्रत के दौरान आप इन चीजों का सेवन करते हैं, तो आपका व्रत टूट सकता है और पूजा का पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

न खाएं मांस-मछली

सोमवार का दिन नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। तामसिक भोजन से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। ऐसे में घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है।

मसालेदार खाना न खाएं 

व्रत के दौरान मसाले वाला भोजन न खाएं। ऐसे में इसके सेवन से बचें। व्रत के लिए खाना बनाते समय सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।

लहसुन, प्याज और अदरक से करें परहेज

सोमवार के दिन लहसुन, प्याज और अदरक का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन की व्रत में पूरी तरह से मनाही होती है। माना जाता है कि प्याज और लहसुन जैसी सब्जियां व्यक्ति में जुनून, उत्तेजना और अज्ञानता को बढ़ावा देती हैं।

डिस्क्लेमर– ये आर्टिकल केवल सामान्य मान्यताओं को अभिव्यक्त करता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें – Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदला मौसम, इन जिलों में बारिश…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular