Monday, May 20, 2024
Homeधर्म अध्यात्मFalgun Vrat Tyohar 2024: जानिए फाल्गुन मास में पड़ने वाले सभी व्रत...

Falgun Vrat Tyohar 2024: जानिए फाल्गुन मास में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Falgun Vrat Tyohar 2024: फाल्गुन महीना 25 फरवरी से शुरू हो गया है। इस महीने भगवान कृष्ण, शिव, चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है। फाल्गुन में महाशिवरात्रि, होली और फुलेरा जैसे त्योहार मनाएं जाएंगे। चलिए जानते है फाल्गुन 2024 के त्योहार की लिस्ट 28 फरवरी 2024 दिन बुधवार को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है। इस बप्पा की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। मनुष्यों के संकटों का नाश होता है।

यशोदा जयंती

1 मार्च 2024 दिन शुक्रवार के दिन यशोदा जयंती है। संतान की लंबी आयु और उनकी मंगल कामना के लिए इस दिम व्रत रखा जाता है। गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों में इस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

शबरी जयंती

3 मार्च 2024 दिन रविवार को शबरी जयंती है । इस दिन भगवान राम ने इनके झूठे बेर खाए थे, जिसके बाद से ही शबरी को देवी स्वरूप में पूजा जाता है। इस दिन पूजा करने से भगवान राम की कृपा बनी रहती है।

Also Read:  Rajasthan News: PM मोदी आज राजस्थान को देंगे तोहफा, कई विकास कार्यों का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

जानकी जयंती

4 मार्च 2024 दिन सोमवार को जानकी जयंती दिवस है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

विजया एकादशी

6 मार्च 2024 दिन बुधवार को विजया एकादशी है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने से मनुष्य को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

महाशिवरात्रि

8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि, पंचक है। इस दिन 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन पहली बार शिवलिंग में शिव जी प्रकट हुए थे। इस दिन माता पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था। इस दिन व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

फाल्गुन अमावस्या

10 मार्च 2024 दिन रविवार को फाल्गुन अमावस्या है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण करना श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन गंगा स्नान किया जाता है।

फुलैरा दूज

12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी फूलों की होती में झूमते है। इस दिन फूलों की होली खेली जाती है।

विनायक चतुर्थी

13 मार्च 2024 दिन बुधवार को विनायक चतुर्थी है। इस दिन बप्पा की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से व्यवसाय में तरक्की होती है।

Also Read: 

मीन संक्रांति

14 मार्च 2024 दिन गुरुवार को मीन संक्रांति है। मीन संक्रांति के दिन स्नान, दान, सूर्य देव की उपासना की जाती है। तेज, बल, ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होती है।

आमलकी एकादशी

20 मार्च 2024 दिन बुधवार को आमलकी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन आंवले के वृक्ष पर भगवान विष्णु मां लक्ष्मी के साथ निवास करते है। जिसके चलते ही आमलकी के वृक्ष का पूजन और परिक्रमा करने से लक्ष्मीनारायण खुश होते है।

होलिका दहन

24 मार्च 2024 दिन रविवार को होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत है। इस दिन होलिका दहन है। इस दिन होलिका की पूजा कर उसे दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि में कपूर डालने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

होली पर्व

25 मार्च 2024 दिन सोमवार) को होली पर्व है। इस दिन होली का पर्व है। रंगोत्सव देशभर मेंमनाया जाएगा। होली पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई जाती है। इस साल होली पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा।

Also Read: फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि, होली, फुलेरा दूज कब? जानें इस माह के त्योहार की लिस्ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular