Monday, May 20, 2024
Homeधर्म अध्यात्मFalgun month 2024: फाल्गुन महीने में जरूर करें भगवान कृष्ण के इन...

Falgun month 2024: फाल्गुन महीने में जरूर करें भगवान कृष्ण के इन नामों का जाप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Falgun month 2024: हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल का आखिरी महीना फाल्गुन होता है जो कि 25 फरवरी से शुरू हो गया है। जोकि 25 मार्च तक रहेगा। इस महीने में महाशिवरात्रि, विजया एकादशी, फुलेरा दूज से लेकर होली तक कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सुखों की प्राप्ती होती है। माघ महीने में स्नान-दान का बहुत महत्व माना जाता है। फाल्गुन मास पूजा-पाठ करना बहुत लाभदायी होता है।

इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस माह में भगवान कृष्ण का श्रृंगार किया जाता है।

Also Read: Money Tips: रास्ते से पैसा उठाना शुभ होता है या…

श्रीकृष्ण के इन स्वरूपों की करें पूजा

इस महीने श्री कृष्ण के तीन रूपों की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

बाल स्वरूप की पूजा

फाल्गुन महीने में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करें। लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि की वर्षा होती है। श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने से घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है और नकारात्मकता भी दूर होती है।

युवा स्वरूप की पूजा

फाल्गुन मास में भगवान श्री कृष्ण के युवा स्वरूप की पूजा भी जरूर करें। श्री कृष्ण के इस स्वरूप की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

गुरु स्वरूप की पूजा

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण के गुरु स्वरूप की पूजा भी करें। योगीराज कृष्ण यानी अर्जुन को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना चाहिए।

Also Read: Haryana: INLD हरियाणा चीफ नफे सिंह राठी की हत्या, गोलियों से…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular